Search

 
 
 

खूंटी : जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, अवैध बालू लदा पांच हाइवा जब्त

 
Khunti : अवैध खनन पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच हाइवा जब्त किया गया. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर पूरे जिले में बालू के खनन पर रोक है. इसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर निगरानी रखी जा रही है. तोरपा-कर्रा बालामोड़ के पास पांच हाईवा अवैध बालू का परिवहन करते पाया गया. वहीं सम्बन्धित वाहन और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गयी. इसे भी पढ़ें- सिंगल">https://lagatar.in/single-use-plastic-no-action-will-be-taken-on-any-item-other-than-the-banned-19-items/">सिंगल

यूज प्लास्टिक : प्रतिबंधित 19 वस्तुओं के अलावा अन्य किसी भी वस्तु पर कोई कार्रवाई नहीं होगी

 अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त

 अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी तथा इसमें संलिप्त कारोबारियों, वाहनों, वाहन मालिकों एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त है. अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्त द्वारा अंचलाधिकारी को संबंधित थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.  इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cat-will-run-tricolor-campaign-at-every-house-across-the-country/">जमशेदपुर

: कैट देश भर में चलाएगा हर घर तिरंगा अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही