Search

 
 
 

खूंटी: पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, गोली और मोबाइल बरामद

 
Khunti: पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ सिदमा जंगल में हुई. इसमें पुलिस उग्रवादियों पर भारी पड़ी. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले. इस दौरान पुलिस ने गोली और सामान बरामद किये. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी के रनिया और चाईबासा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गुदड़ी जंगली इलाके में दिनेश गोप अपने दस्ते के साथ भ्रमणशील है. इसी पर पुलिस ने कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें-   हकीकत">https://lagatar.in/instead-of-dealing-with-the-reality-the-tenth-budget-of-the-modi-government-got-entangled-in-the-dreams-of-the-future/">हकीकत

से निपटने की बजाय भविष्य के सपनों में उलझा मोदी सरकार का दसवां बजट     

पर्चा और कंबल बरामद

खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि इस सूचना पर त्वरित करते हुए सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट पीआर मिश्रा और अभियान एसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम बनायी गयी. टीम संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सिदमा जंगल पहुंची. जंगल में पुलिस को देखते ही पीएलएफआई उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी फायरिंग की तो उग्रवादी पीछे हट गये. वे जंगल और पहाड़ी का फायदा उठा कर भाग गये. मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान पुलिस को मौके से एके 47 की 44 गोली, एक वाकी टॉकी, 5 पिट्ठु बैग, 1 पिट्ठु पाउच, पीएलएफआई का पर्चा, रसीद, चटाई, कंबल और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया. इसे भी पढ़ें- डेढ़">https://lagatar.in/rajesh-has-been-awakening-the-awareness-of-education-among-rural-children-through-mobile-mohalla-class-for-one-and-a-half-year/">डेढ़

साल से मोबाइल मोहल्ला क्लास के माध्यम से ग्रामीण बच्चों में शिक्षा का अलख जगा रहे राजेश       
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही