Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : वित्त मंत्री ने योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की, दिये दिशा निर्देश

Advertisement
Advertisement
Arvind Singh Khunti : राज्य के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गुरुवार को योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गयी और अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिये गये.परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक में श्री उरांव ने  विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की .श्री उरांव ने निर्देशित किया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिये पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से टीकाकरण अभियान चलाये जाय. साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाये. इसे भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/jpsc-will-appoint-assistant-professors-for-552-unreserved-posts-in-next-3-months/">JPSC

अनारक्षित 552 पदों पर अगले 3 माह में असिस्टेंट प्रोफेसरों की करेगा नियुक्ति

समस्याओं से अवगत हुए

मंत्री रामेश्वर उरांव ने  ग्रामीणों की वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं  की जानकारी ली. मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, भूमि सुधार उप सामहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने का कार्य कर रही है. सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं यहां के लोगों को ध्यान में रख कर बनायी जा रही है. समाज के अंतिम योग्य व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इस उद्देश्य के साथ सरकार निरन्तर कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें-पलामू:">https://lagatar.in/palamu-fir-was-done-on-the-instructions-of-former-dc-current-dc-overturned-know-what-is-the-matter/">पलामू:

पूर्व डीसी के निर्देश पर हुआ था FIR, वर्तमान डीसी ने पलटा, जानें क्या है मामला

 राशन वितरण की जानकारी ली

इसके साथ ही उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जिला अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत राशन वितरण की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ससमय खाद्यान्न आपूर्ति तथा राशन वितरण को सफलता पूर्वक क्रियान्वित कराया जाय.बैठक के दौरान संचालित योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में विस्तृत जानकारी साझा की गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही