Search

 
 
 

खूंटी : सड़क किनारे युवक का सिर कटा शव बरामद, मचा हड़कंप

 
Khunti :  जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम गांव में सड़क किनारे शुक्रवार की सुबह युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पहचान की प्रक्रिया की जा रही है.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

आशंका जताई जा रही है, कि अपराधियों ने पहचान छिपाने की नीयत से सिर को धड़ से अलग कर शव को फेंक दिया होगा. युवक रांची और आसपास के इलाके का हो सकता है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक अपने दोस्तों के साथ इस इलाके में आया होगा. कुजराम व आसपास के मोबाइल टावर से डंप डाटा व तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही