Search

 
 
 

खूंटी : अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त, चालक फरार

 
Khunti :  अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. एसडीओ अनिकेत सचान ने शुक्रवार देर रात कर्रा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से तीन अवैध बालू लदे हाइवा को जब्त किया है. जब्त दो हाइवा का नंबर OD14R-4650, JH01CP-2037 है. जबकि एक हाइवा बिना नंबर का था. हालांकि चालत वहां से भागने में सफल हुए. जब्त हाइवा को थाना के हवाले कर दिया गया है और खनन विभाग को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. (पढ़ें, दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-the-social-media-war-room-of-the-side-and-the-opposition-is-ready/">दंगल

2024 : पक्ष-विपक्ष का सोशल मीडिया वॉर रूम तैयार, फॉलोअर्स के मामले में भाजपा का पलड़ा भारी)

औचक निरीक्षण पर निकले थे एसडीओ

एसडीओ ने पहला हाइवा लोधमा चौक केपदमपुर से, दूसरा मालगो गांव से और तीसरा लोधमा बस्ती के रास्ते से जब्त किया है. एसडीओ औचक निरीक्षण करने निकले थे. इस दौरान उन्होंने गाड़ी रोककर जांच कर रहे थे.  तभी एक हाइवा तेज रफ्तार से रांची की तरफ जा रहा था. जिसे एसडीओ के बॉडीगार्ड ने पकड़ लिया.हालांकि चालक वहां से भाग निकला.  बता दें कि प्रशासन की कार्रवाई के कारण बालू माफियाओं ने अपना रूट बदल लिया है. अब वे मुख्य सड़कों से होते हुए गांव के रास्ते गाड़ियों का परिवहन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/sports-director-sushant-gaurav-inaugurated-the-6th-senior-jharkhand-state-hockey-championship/">खेल

निदेशक सुशांत गौरव ने छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही