Search

 
 
 

खूंटी : कालीचरण मुंडा की जीत सुनिश्चित, कांग्रेस और JMM कार्यकर्ताओं में जश्न

 
Khunti :    खूंटी लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है. शाम 4:30 बजे तक कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) को 438302 और अर्जुन मुंडा (बीजेपी) को 316658 वोट मिले. इस सीट से कांग्रेस 121644 वोट से आगे चल रही है. कांग्रेस के जीतने पर जेएमएम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. खुशी के मौके पर इंडिया गठबंधन ने रैली निकाली और जमकर डांस किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-1-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot-2024-06-04-164514-e1717499750602.jpg"

alt="" width="1254" height="648" /> सातवें राउंड के वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस 88322 वोटों से आगे चल रही है.  इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को 257791 और बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को 169469 वोट मिले हैं. मतगणना के पहले राउंड में दस हजार वोटों का अंतर सातवें राउंड में 88322 हो गया है. चुनावी रुझान से प्रतीत होता है कि खूंटी से कालीचरण मुंडा की जीत सुनिश्चित है.
  1. अर्जून मुंडा :  169469
  2. कालीचरण मुंडा :  257791
  3. सावित्री देवी :  6589
  4. अपर्णा हंस :  4128
  5. बबिता कच्छप :  2410
  6. पास्टर संजय कुमार :  2641
  7. बसंत कुमार लोंगा :  5546
  8. नोटा :  11002
  9. टोटल :  459576
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही