Search

 
 
 

खूंटी : माओवादी के भारत बंद का व्यापक असर, बाजार की दुकानें बंद

 
Khunti : नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी के गिरफ्तारी के विरोध में आज भाकपा माओवादी संगठन ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. जिसका असर बुंडु, तमाड़ और दशम फॉल थाना में देखने को मिल रहा है. इस क्षेत्र की दुकानों को बंद रखा गया है. साथ ही निजी संस्थानों को पूरी तरह से बंद रखा गया है, जबकि सरकारी संस्थानों में भी लोगों का आवागमन नाम मात्र का है. हाइवा पर बाहर से आने जाने वाले एक-दो माल वाहक गुजर रहे है. इसके अलावा किसी भी तरह के वाहन का आवागमन नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें - स्कूल">https://lagatar.in/newborns-body-found-in-closed-school-toilet/">स्कूल

के बंद शौचालय में मिला नवजात का शव

रांची टाटा मार्ग पर भारी संख्या में  सीआरपीएफ जवान तैनात 

बता दें कि बुंडू और दाशम फॉल थाना क्षेत्र नक्सलियों का रेड कॉरिडोर के रुप में जाना जाता है. इस क्षेत्र में पूर्व में कई नक्सली और पुलिस मुठभेड़ हुए है. साथ ही नक्सलियों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. जिसे देखते हुए रांची टाटा मार्ग पर भारी संख्या में  सीआरपीएफ जवान की तैनाती की गई है.  जो हाइवा में 24 घंटे गश्ती करेंगे. इसे भी पढ़ें -बिहार,">https://lagatar.in/police-of-bihar-up-chhattisgarh-and-jharkhand-are-the-worst-in-the-country-know-which-states-have-better-police/">बिहार,

यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस देश में सबसे खराब, जानिए किन राज्यों की पुलिस बेहतर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही