Search

 
 
 

खूंटी: सीएम हेमंत की तस्वीर नहीं होने से नाराज हुए मंत्री जी, कार्यक्रम का किया बहिष्कार

 
Khunti : खूंटी में केंद्र सरकार द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया था. जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को निमंत्रण दिया गया था. जब स्वास्थ्य मंत्री खूंटी पहुंचे तो शहर और कार्यक्रम स्थल में लगे पोस्टर देखकर भड़क गए. सीएम हेमंत की तस्वीर नहीं होने से मंत्री जी खासे नाराज हो गये और कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. मंत्री जी ने केंद्र और जिला प्रशासन पर अपमान करने का आरोप लगाया. रांची लौटने से पहले मंत्री बन्ना गुप्ता ने खूंटी परिसदन भवन में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और जिला प्रशासन द्वारा सोची समझी साजिश के तहत राज्य सरकार का अपमान करने में तुली हुई है. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-mahagathbandhan-excited-by-victory-in-mandar-workers-celebrated-by-distributing-sweets/">कोडरमा:

मांडर में जीत से महागठबंधन उत्साहित, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

राज्य के मुख्यमंत्री का अपमान किया गया- बन्ना गुप्ता

 वहीं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं कर रहा हूं लेकिन जिला प्रशासन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान किया है वो बर्दाश्त के लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि इतना घटिया राजनीति करनी है, तो कम से कम हम जैसे लोग ऐसे कार्यक्रमों में भाग नहीं ले सकते. केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को नजरअंदाज करके उनका अपमान करके राज्य की व्यवस्थाओं को मजबूती से लागू नहीं कर सकते. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-geologist-of-gujarat-arrived-to-check-the-possibilities-of-earthquake-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में भूकंप की संभावनाएं जांचने पहुंचे गुजरात के भूगर्भ शास्त्री

 कैंप में देश भर से 400 डॉक्टर पहुंचे

बता दें कि जिले के बिरसा कॉलेज स्टेडियम में केंद्र सरकार की पहल पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. जहां देश भर से 400 डॉक्टर पहुंचे . जहां 60 हजार मरीजों की जांच की गई. इस मेगा हेल्थ कैम्प में राज्य के राज्यपाल रमेश बैश और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा मुख्य रूप से शामिल हुए. जिले के खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा शामिल हुए. इस कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े लगभग सभी प्रतिनिधियों की तस्वीर और नाम थे. वहीं मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में झामुमो के तमाड़ विधायक का नाम तक नही है. इसे भी पढ़ें- झासा">https://lagatar.in/jhasa-elections-nomination-from-16-to-30-june-voting-on-7-august-counting-on-14/">झासा

चुनाव: 16 से 30 जून तक नामांकन, 7 अगस्त को वोटिंग,14 को होगी काउंटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही