Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी: सड़क दुर्घटना में सांसद प्रतिनिधि घायल, रिम्स रेफर

Advertisement
Advertisement
Khunti: खूंटी के मनातू के पास रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में सांसद प्रतिनिधि निरज पाढ़ी बाल-बाल बच गये. घटना चुरगी मनातू के पास हुई. जानकारी के अनुसार सांसद प्रतिनिधि शौर्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होने तोरपा से खूंटी जा रहे थे. चुरगी मनातू के पास अचानक कार असंतुलित होकर एक घर के सटर से जा टकराया. इसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसे भी पढ़ें- 23">https://lagatar.in/ranveer-singhs-most-awaited-film-83-to-launch-on-nft-on-december-23/">23

दिसंबर को NFT पर लॉन्च होगी रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’           

कार का एयर बैग खुल गया

दुर्घटना के बाद कार का एयर बैग खुल गया, जिससे बाल-बाल बच गये. घटना के बाद घायल सांसद प्रतिनिधि को तोरपा अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया. बता दें कि खूंटी में आज बीजेपी शौर्य दिवस मना रही है. इसमें मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व सांसद पद्मश्री कड़िया मुंडा भी रहेंगे. उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अन्य दो लोगों के साथ सांसद प्रतिनिधि खूंटी जा रहे थे. इसे भी पढ़ें-  खरसावां">https://lagatar.in/arjun-munda-said-in-kharsawan-modi-government-is-moving-towards-making-india-a-nation-with-universal-power/">खरसावां

में बोले अर्जुन मुंडा- भारत को सार्वभौमिक शक्ति वाला राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है मोदी सरकार         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही