Search

 
 
 

Khunti News : पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादी के बीच मुठभेड़, नक्सली श्रवण दास घायल

पुलिस और पीएलएफआई के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. यह घटना कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगलों में हुई. घायल उग्रवादी की पहचान श्रवण दास के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था.
 
जंगल में सर्च अभियान चलाती पुलिस.

Khunti : खूंटी जिले में रविवार सुबह पुलिस और पीएलएफआई के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. यह घटना कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगलों में हुई. घायल उग्रवादी की पहचान पीएलएफआई कमांडर श्रवण दास के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. 

जानकारी के अनुसार, श्रवण दास पर फायरिंग, वाहनों में आगजनी और ठेकेदारों से लेवी वसूली जैसे मामलों में संलिप्त होने का आरोप है. पूछताछ के दौरान उसने जरियागढ़ इलाके में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम उसे हथियार बरामदगी के लिए घटनास्थल पर लेकर गई.

इसी दौरान श्रवण दास ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और जंगल की ओर भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है.  

पीएलएफआई कमांडर श्रवण दास लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गाड़ी व पोकलेन में आग लगा दी थी. शनिवार को वह बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसी दौरान उसने थाना प्रभारी की पिस्टल छीनकर पुलिस पर ही गोली चल दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया. उसे इलाज के लिए तुरंत रिम्स ले जाया गया है. मौके पर खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही