Search

 
 
 

खूंटी: अफीम तस्कर को 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

 
Khunti: जिला न्यायालय में सोमवार को अफीम तस्करी की सुनवाई हुई. न्यायालय विशेष (एनडीपीएस) जज सत्यप्रकाश की कोर्ट में सुनवाई हुई. इसमें न्यायालय ने अभियुक्त गोपाल भेंगरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत सश्रम 10 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई. साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया. अभियुक्त बिरडीह थाना के तारुब टोला का निवासी है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिछले साल 14 अप्रैल को मारंगहादा थाना अन्तर्गत तारूब में गोपाल के घर छापsमारी की थी. इसमें पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम अवैध गीला अफीम बरामद किया था. साथ ही गोपाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद कोर्ट में सुनवाई हुइ और सजा हुई. इसे भी पढ़ें- द्रौपदी">https://lagatar.in/draupadi-had-asked-the-pm-whether-i-am-eligible-for-the-post-of-president-then-modi-said-the-constitution-will-show-you-the-way/">द्रौपदी

ने पीएम से पूछा था क्या मैं राष्ट्रपति पद के लायक हूं, तब मोदी बोले थे- संविधान आपको रास्ता दिखायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही