Search

 
 
 

खूंटी : PLFI नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पीटा, जेसीबी समेत अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त किये

 
Khunti : जिले के मुरहू में पीएलएफआई नक्सलियों ने मंगलवार देर रात जमकर उत्पात मचाया. तीन नक्सलियों ने मुरहू थाना क्षेत्र के सुरूंदा और मारंगटोली स्थित पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं उनलोगों ने जेसीबी, बाइक, स्कूटी सहित अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक नक्सली वहां से फरार हो गये. (पढ़ें, कारगिल">https://lagatar.in/24-years-of-kargil-vijay-diwas-completed-many-leaders-including-pm-modi-rahul-gandhi-paid-tribute-to-the-martyrs/">कारगिल

विजय दिवस के 24 साल पूरे, पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शहीदों को किया नमन)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-5-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे तीन नक्सली

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर तीन हथिायारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने वहां पर रखी जेसीबी, बाइक और एक स्कूटी को क्षतिग्रस्त किया. इसके बाद जेसीबी चालक और एक मजदूर को हॉकी स्टीक से मारकर जख्मी कर दिया. इसके बाद एक नक्सली देसी कट्टा निकालकर उसमें गोली भरने लगा. हालांकि जेसीबी चालक समेत अन्य मजदूर वहां से जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचायी. इसके बाद मजदूरों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी. फिर ठेकेदार ने एसपी को इसकी घटना की जानकारी दी. एसपी के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गयी. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-alliance-india-to-move-no-confidence-motion-against-modi-government-in-lok-sabha-today-over-manipur-violence/">विपक्षी

गठबंधन INDIA आज मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही