Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटीः PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला

Khunti: पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप ने जमीन के अंदर अपनी इस्तेमाल की गई जिप्सी को गाड़ रखा था. एसपी अमन कुमार को सूचना मिली कि दिनेश गोप ने पूर्व में इस्तेमाल की गई जिप्सी गाड़ी को करीब आठ वर्ष पूर्व विद्या विहार पब्लिक स्कूल, गरई, रनिया के पास जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर छिपा दिया है. जो आज तक वहीं पड़ा हुआ है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/333-5.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/555-4.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" /> तस्वीरों मेंः पुलिस की खुदाई में निकली पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की जिप्सी उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में विस्तृत सर्च अभियान चलाया गया. बीडीएस टीम के सहयोग से उस स्थल को चिन्हित किया गया, जहां खुदाई करने पर एक गहरा हरे रंग की जिप्सी गाड़ी जर्जर अवस्था में मिली. दिनेश गोप द्वारा इस वाहन को लातेहार के तरफ से मंगवाया गया था. प्रारम्भ में इस वाहन का रंग सफेद था जिसे दिनेश गोप द्वारा गहरा हरा रंग करा दिया गया था. प्राप्त सूचना के अनुसार, दिनेश गोप इसी वाहन से खुद हथियारबंद दस्ते के साथ घूमता था. इसे भी पढ़ें- रॉकमैन">https://lagatar.in/rockman-premier-league-panther-dabangg-super-giants-and-blaster-will-compete-in-knockout/">रॉकमैन

प्रीमियर लीग : पैंथर, दबंग, सुपर जायंट्स और ब्लास्टर के बीच होगा नॉक आउट मुकाबला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही