Search

 
 
 

खूंटी पुलिस ने PLFI सदस्य को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के सक्रिय एवं कुख्यात सदस्य रोजदेव साहू उर्फ रोजदेव साव उर्फ मास्टर (42) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
 

Khunti : खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के सक्रिय एवं कुख्यात सदस्य रोजदेव साहू उर्फ रोजदेव साव उर्फ मास्टर (42) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

 

 

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि 11 जुलाई को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडों में शामिल आरोपी रोजदेव साहू अपने गांव महरसिया में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए. बरामद हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है.

 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीएलएफआई का सक्रिय एवं कुख्यात सदस्य है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले तोरपा, कर्रा और मुरहू थाना में दर्ज हैं.

 

वर्ष 2017 से अब तक उसके विरुद्ध सात से अधिक आपराधिक कांड दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था.इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी, कर्रा थाना प्रभारी, तोरपा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि खूंटी पुलिस जिले में उग्रवाद और अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. किसी भी उग्रवादी या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही