Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी पुलिस ने एक अपराधी को ट्रक समेत किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Khunti: खूंटी पुलिस ने मंगलवार को ट्रक समेत एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. मामला खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली के दिवाकर पेट्रोल पंप का है. मिली जानकारी के अनुसार खूंटी निवासी लाहकार प्रसाद शाम को दिवाकर पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ी कर घर चला गया. सुबह जब देखा तो ट्रक गायब था. इसकी सूचना खूंटी थाना को दिया.

छापेमारी के लिए टीम गठित

खूंटी एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी अमित कुमार और थानेदार जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी टीम तैयार की. दूसरी तरफ ट्रक मालिक के मोबाइल पर फास्टैग से मैसेज आया कि कालापाथर हाइवे टोल प्लाजा में पैसा कटा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बंगाल के लिए रवाना हो गयी. कई जगहों पर छापेमारी करते हुए बांकुड़ा पानागढ़ के पास ट्रक को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-launches-e-rupi-payment-will-be-completely-secure/122101/">पीएम

मोदी ने e-RUPI किया लॉन्च, पेमेंट होगा पूरी तरह से सुरक्षित

कार्तिक मुंडा गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक में बैठे कार्तिक मुंडा को गिरफ्तार कर लिया जो खूंटी निवासी है. पुलिस की पूछताछ में बताया कि नामकुम के एक अपराधी के साथ मिल कर ट्रक की चोरी कर यहां कबाड़ी में बेचने आया था और पकड़ा गया. बता दें कि पानागढ़ का कबाड़ी काफी चर्चित है. यहां चोरी के ट्रक को आधे घंटे के अंदर पार्ट-पार्ट अलग कर दिया जाता है और चोरी के वाहनों को खपाया जाता है. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahuls-breakfast-meet-a-strategy-was-made-to-surround-the-modi-government-with-the-leaders-of-17-parties-reached-parliament-on-a-bicycle/122724/">राहुल

की ब्रेकफास्ट मीट, 17 पार्टियों के नेताओं के साथ मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनी, साइकिल पर संसद पहुंचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही