Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी: पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Arvind Singh Khunti: खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना मारंगहादा के गाड़ीगांव की है. घटना रविवार की रात को हुई थी. सोमवार सुबह जब पड़ोसियों को पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जानकारी के अनुसार रात में पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी. जिसमें पति सुंबर टुटी ने पत्नी चांदमुनी का गला दबा दिया. जिससे मौत हो गयी. पत्नी को मरा छोड़ कर ही पति खाना खाकर सो गया. घटना के बारे सुबह पड़ोसियों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को घर से ही गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-   UP">https://lagatar.in/up-election-pm-modi-attacked-on-samajwadi-party-by-mentioning-ahmedabad-blast-case-said-they-had-given-return-gift-to-terrorists/">UP

Election : पीएम मोदी ने अहमदाबाद ब्लास्ट केस का जिक्र कर सपा को घेरा, आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट देनेवाली पार्टी     

दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. गिरफ्तार पति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि खाना खाने के दौरान पत्नी ने झगड़ा करना शुरू कर दिया. जिसमें गुस्से में आकर उसने गला दबा दिया तो मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों में अक्सर झगड़ा होता था. गांव में वैसे भी लिव इन रिलेशनशिप (ढुकू शादी) को लोग नीच कार्य समझ कर तिरस्कार करते हैं. इसलिए गांव के लोग भी इनलोगों पर ध्यान नहीं देते थे. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें- कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-bajrang-dal-worker-stabbed-to-death-in-shivamogga-protested-against-hijab-section-144-imposed-in-the-area/">कर्नाटक

: शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, हिजाब के विरोध किया था पोस्ट, इलाके में धारा 144 लागू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही