Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी पुलिस ने नक्सली पोस्टर साटने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Khunti: खूंटी पुलिस ने नक्सली बैनर और पोस्टर साटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम नामजन सुरिन है. नक्सली बंदी के दौरान रनिया थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर नक्सली बैनर और पोस्टर साटने के आरोप में पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है. पूर्व में इसके अन्य तीन सहयोगियों को भी पुलिस जेल भेज चुकी है. इसे भी पढ़ें-  गोवा">https://lagatar.in/mamata-banerjees-speech-in-goa-mentions-bengali-gujarati-hindu-brahmin/">गोवा

में ममता बनर्जी के भाषण में बंगाली, गुजराती, हिंदू ब्राह्मण का उल्लेख, पीएम मोदी पर हल्ला बोला           

जीजा के घर से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि नामजद नक्सली पोस्टर साटने का आरोपी नामजन अपने जीजा के घर रनिया के हतनदा आया हुआ है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तोरपा डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर जीजा मुकेश सुरिन के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया. इसने बताया कि वह रितेश लुगुन के इशारे पर पोस्टर बैनर लगाने का काम करता था. कहा कि रितेश पिछले 10 साल से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें- गृह">https://lagatar.in/why-is-the-modi-government-trying-to-save-ajay-mishra-teni-minister-of-state-for-home/">गृह

राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है मोदी सरकार          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही