Search

 
 
 

खूंटी पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो लोगों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

 
Khunti: खूंटी पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो लोगों को सकुशल मुक्त कराया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चाईबासा के रहने वाले अमोस तोपनो और खूंटी के सुलेमान गुड़िया को घटना के 12 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रामगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी में हजारीबाग के कटकमसांडी का रहने वाला अभय साव और चतरा के टंडवा का अनिल सुंडी शामिल है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, एक लैपटॉप और 1.75 लाख रुपया बरामद किया है.

 एसपी के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-    रांची">https://lagatar.in/suspicious-death-of-ranchi-resident-constable-in-dumka/92443/">रांची

के रहने वाले कांस्टेबल की दुमका में संदेहास्पद मौत, जांच जारी खूंटी थाना क्षेत्र के दतिया गांव की रहने वाली राहिल तोपनो ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पति को कुछ अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहरण कर लिया गया है. अपहरणकर्ताओं के द्वारा मोबाइल पर फोन कर फिरौती की मांग की जा रही है. मामले की गंभीरता को समझते हुए खूंटी एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर लिया साथ ही दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार भी कर लिया. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/claim-of-corona-investigation-of-all-passengers-coming-to-ranchi-station-failed/92571/">रांची

स्टेशन आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच का दावा फेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही