Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी पुलिस ने भाकपा माओवादी और PLFI उग्रवादियों के जारी किये पोस्टर, जानें किन नक्सलियों पर है कितना इनाम

Advertisement
Advertisement
Khunti : जिले में सक्रिय भाकपा माओवादी संगठन, पीएलएफआई और उग्रवादी संगठन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में खूंटी पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है. जिस वजह से खूंटी जिले में नक्सली बैकफुट पर चल रहे हैं. इसी दौरान गुरुवार को एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर खूंटी पुलिस की टीम ने भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली और पीएलएफआई संगठन के उग्रवादियों का पोस्टर जारी किया है. पोस्टर जारी कर आम लोगों से अपील किया गया है कि इन सभी नक्सलियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना है तो पुलिस को दें और उन्हें पुलिस के द्वारा इनाम दी जाएगी सूचना देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/anal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/prabhat-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/amit.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

एक करोड़ का इनामी नक्सली पति राम मांझी समेत कई नक्सलियों का किया गया पोस्टर जारी

खूंटी पुलिस ने एक करोड़ इनामी नक्सली पति राम मांझी समेत कई नक्सलियों का पोस्टर जारी किया है. जिनमें पांच लाख इनामी प्रभात मुंडा, 15 लाख इनामी अमित मुंडा, एक करोड़ इनामी असीम मंडल, 15 लाख इनामी रामप्रसाद मारडी, 15 लाख इनामी दिलीप, पांच लाख इनामी सोमरा मुंडा और 15 लाख इनामी मदन महतो शामिल है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/dinesh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/santosh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/tilkeshwar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/naxali.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

 पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप समेत कई उग्रवादियों का पोस्टर जारी

खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप समेत कई उग्रवादियों का पोस्टर जारी किया है. जिनमें 10 लाख इनामी तिलकेश्वर गोप, दो लाख इनामी संतोष कांडूलना, दो लाख इनामी अवधेश उर्फ चूहा, एक लाख इनामी सुखराम गुड़िया और लाका पाहन शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही