Search

 
 
 

खूंटी पुलिस ने दिल्ली और जयपुर से चार नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त

पुलिस ने बताया कि सभी चारों नाबालिग लड़कियों को मानव तस्कर ने घरेलू काम में लगाया था. सभी को एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये दिल्ली व जयपुर पहुंचाया गया था.
 
LAGATAR NEWS

Khunti: खूंटी पुलिस ने सोमवार को चार नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया. तीन बच्चियों को दिल्ली से और एक को जयपुर से मुक्त कराया गया. सभी बच्चियों के गायब होने को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज किये गए थे. 

 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से मुक्त करायी गयी तीनों लड़कियां पिछले एक साल से लापता थी, जबकि जयपुर से बरामद लड़की क़रीब 11 साल पहले से ग़ायब थी. 

 

पुलिस ने बताया कि सभी चारों नाबालिग लड़कियों को मानव तस्कर ने घरेलू काम में लगाया था. सभी को एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये दिल्ली व जयपुर पहुंचाया गया था. 

 

पुलिस के मुताबिक मुक्त करायी गयी लड़कियों के बारे में खूंटी पुलिस के एसपी ऋषभ गर्ग को सूचना मिली थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिल्ली व जयपुर भेजा था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही