Search

 
 
 

खूंटी: यौन शोषण मामले में SDM को भेजा गया जेल, बीजेपी ने फूंका पुतला

 
Khunti: एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. आईआईटी की छात्रा ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद खूंटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम को सोमवार रात को ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. मंगलवार देर शाम एसडीएम को मेडिकल टेस्ट कराकर कोर्ट के सामने पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी एसडीएम को जेल भेज दिया. एसडीएम पर आरोप है कि 1 जुलाई को आईआईटी के छात्रों को पार्टी दिया था. खाना के साथ-साथ शराब भी परोसी गई. इसी दौरान एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद लड़की का यौन शोषण करने की कोशिश की. इससे युवती भड़क गयी और मामला महिला थाना तक पहुंच गया. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-complaint-against-irfan-ansari-in-special-court/">जामताड़ा:

इरफान अंसारी के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में शिकायत  

बीजेपी ने जताया विरोध

मामला सामने आने पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने एसडीएम का पुतला फूंका. आरती कुजूर ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में  प्रशासन बेलगाम हो गया है. जिसके उपर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी है वही हमारे बहू बेटियों के साथ गलत काम कर रहे हैं. ऐसे अधिकारियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पुतला फूंकने के मौके पर पिंकी खोया, राखी कश्यप, रंदाय नाग, रूकमिला सारू, मंजूलता, नीलम चौधरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, संजय साहू, के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-the-district-administration-stopped-the-marriage-of-the-minor-got-the-bond-filled-by-the-relatives/">देवघर:

जिला प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी, परिजनों से भरवाया बांड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही