Search

 
 
 

खूंटी : डेढ़ लाख रुपये के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

 
Arvind singh khunti : खूंटी पुलिस ने 1 किलो 550 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. खूंटी एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र के उबरू गांव से कुछ लोग अफीम की खरीद -बिक्री करने सायको की ओर जाने वाले हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार और एसएसबी 26 वीं बटालियन के सहायक समादेष्टा अजित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी की गयी. टेकरी मोड़ के पास पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे. पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक झोले में रखा हुआ अफीम बरामद हुआ. इसका बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपये आंका गया है. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पांडया मुंडा बताया, जो सायको थाना क्षेत्र के उबरू गांव का ही रहने वाला है. बताया कि बाहर से खरीदार आने वाले थे, जिनको ये अफीम देने जा रहा था. एसडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें – बंदगांव">https://lagatar.in/jharkhand-pfc-sanctions-rs-4120-29-crore-to-jbvnl-on-tough-conditions-for-power-reform/">बंदगांव

: सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही