Search

 
 
 

खूंटी: कुएं में डूबने से किशोर की मौत

 
Khunti: शहर के कर्रा रोड स्थित महतो टोली में कुएं में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. किशोर की पहचान महतो टोली निवासी अरुण कुमार के पुत्र प्रोनित कुमार के रूप में हुई है. घटना सोमवार की शाम लगभग छह बजे की है. जानकारी के अनुसार प्रोनित अपने कुछ दोस्तों के साथ महतो टोली स्थित कुएं के पास का खेल रहा था. इसी क्रम में दो बच्चे कुएं में गिर गये. बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-candidate-draupadi-murmu-arrives-at-cms-residence-meet-jmm-supremo-shibu-soren/">राष्ट्रपति

चुनाव : JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंची CM आवास पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू
जल्द ही परिजन पहुंचे. उन्होंने कुएं में कूदकर आर्यन नाम के एक बच्चे को बचा लिया. जबकि प्रोनित कुमार डूब गया. बच्चे को कुएं से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. प्रोनित के पिता बढ़ई मिस्त्री का काम करते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की. इसे भी पढ़ें- द्रौपदी">https://lagatar.in/draupadi-had-asked-the-pm-whether-i-am-eligible-for-the-post-of-president-then-modi-said-the-constitution-will-show-you-the-way/">द्रौपदी

ने पीएम से पूछा था क्या मैं राष्ट्रपति पद के लायक हूं, तब मोदी बोले थे- संविधान आपको रास्ता दिखायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही