Search

 
 
 

खूंटी : तीन बाइक चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी सहित 27 बाइक बरामद

 
Arvind singh Khunti : खूंटी पुलिस ने चोरी की 27 बाइक  के साथ तीन चोरों  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इनमें एक नाबालिग है. बरामद बाइक में एक स्कूटी भी शामिल है. जानकारी के अनुसार  खूंटी जिले में पिछले कुछ महीनों से बाइक और स्कूटी की चोरी बढ़ गयी है. इसे देखते हुए खूंटी एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा विभिन्न माध्यम से सूचना इकट्ठा करने के क्रम में पता चला कि कुछ संदिग्ध लोग चोरी की बाइक को ठिकाना लगाने के लिये दशमाइल के रास्ते रेमता होते हुए कहीं ले जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-amit-singh-killed-in-court-was-accused-of-many-cases/">देवघर

: कोर्ट में मारा गया अमित सिंह कई मामलों का था आरोपी
इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के जवान चुकरू मोड़ के पास उक्त बाइक चोरों का इंतजार करने लगे. कुछ देर के बाद ही चोरी की बाइक ले जा रहे चोरों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वे तेजी से बाइक लेकर भागने लगे. लेकिन चुकरू मोड़ के पास पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. बाइक के कागजात मांगने पर ये लोग कागजात नहीं दिखा पाये. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर इनलोगों ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग चोरी की बाइक को जंगल की झाड़ियों में छुपाने जा रहे थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/yoga-training-judicial-officers-and-advocates-attended-ranchi-bar-bhawan/">रांची

बार भवन में योग प्रशिक्षण, न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता हुए शामिल
इनकी निशानदेही पर खूंटी, अड़की और मारंगहादा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से 9 टीवीएस आपाची, 13 स्कूटी, 2 होंडा सीबीआर,1 होंडा साईन,1 यामहा एमटी और 1 पल्सर सहित 27 बाइक बरामद की गयी.गिरफ्तार आरोपियों में मनोज स्वांसी (गांव गुनी थाना कर्रा जिला खूंटी),हरेककृष्ण लोहरा (गांव सारगेया थाना अड़की खूंटी) तथा एक नाबालिग शामिल है.     [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही