Khunti : जिले के सोयको थाना क्षेत्र के कुदा गांव से पुलिस ने अपहृत एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव राबा नदी झरने के किनारे से बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि बिरसा मुंडा, उसकी पत्नी सुकरू पूर्ति व बेटी सोमवारी पूर्ति का अपहरण आरोपियों ने 16 दिन पहले कर लिया था. इधर एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल सोमा मुंडा, रघु मुंडा और विश्राम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपी सोयको थाना क्षेत्र के कुदा गांव के रहने वाले है.
खूंटी: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या, तीन गिरफ्तार
Last Updated: Oct 28, 2020 12:00 AM (IST)