Search

 
 
 

खूंटी : कर्रा में वज्रपात का कहर, एक की मौत चार लोग घायल

 
Khunti  :  कर्रा प्रखंड के चार अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, साथ ही चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं. इस वज्रपात से एक बैल और एक गाय की भी मौत हो गयी. वज्रपात की पहली घटना छाता पंचायत के कुर्से गोड़ा टोली निवासी निकोलस वज्रपात होने से घायल गया. जानकारी के अनुसार निकोलस घर के सभी कार्यों से निवृत्त होकर गांव के ही डोभा में स्नान कर दोपहर 12.30 बजे अपने घर लौट रहा था. तभी अचानक वर्षा होने लगी. निकोलस सरना स्थल पर स्थित सखुआ पेड़ के पास पानी से बचने लगा. इसी दौरान अचानक से वज्रपात होने से दाहिने हाथ के पास वज्र लगने से घायल हो गया और बेहोस हो गया. जिसे उठा कर परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्रा लाया गया. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-equipment-worth-six-lakhs-stolen-from-contractor-doing-sewerage-work/">आदित्यपुर

: सीवरेज का काम कर रहे ठेकेदार का छह लाख का उपकरण चोरी

एक साथ चार घटना से सहमे ग्रामीण

दूसरी ओर मेहा पंचायत के रोलागुटू गांव में वज्रपात से सोमनाथ महतो की खेत में बंधे एक बैल की मौत हो गयी. तिसरी घटना लरता पंचायत के डहुटोली निवासी कृषक मित्र मुकुंद मांझी 45 वर्ष और उसकी पत्नी दिल मुनी देवी 40 वर्ष के साथ दिन में लगभग 2:00 बजे उसके घर में ही ठनका गिरने से मूर्क्षित हो गए. जिसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा लाया गया वज्रपात से घायल होने के कारण मुन्नी देवी का दोनों कान से सुनाई नहीं दे रहा है. वहीं वज्रपात की चौथी घटना शाम 4.30 बजे लिमड़ा पंचायत के डुमारी गांव में घटी, जिसमें डुमारी गांव निवासी बुधनाथ महतो उम्र 50 वर्ष की मौत हो गयी. खुमारी गांव निवासी मंगरू गोप 50 घायल हो गया. वज्रपात से बुधवार महतो का एक गाय की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें–रांची:">https://lagatar.in/ranchi-multilingual-booklet-on-suicide-prevention-released/">रांची:

आत्महत्या रोकथाम पर बहुभाषी पुस्तिका का विमोचन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही