Search

 
 
 

खूंटी : अवैध बालू लेकर जा रहे टर्बो की हाइवा से टक्कर, तीन की मौत

 
Khuti :  जिले के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित घुनसूली गांव के पास शुक्रवार सुबह अवैध बालू लेकर जा रहे टर्बो की हाइवा से जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों ही गाड़ियों के चालक और खलासी की गाड़ी में दबने से मौत हो गयी है. सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. अंदर फंसे शवों को निकाला जा रहा है.

दोनों गाड़ियां आपस में टकराने के बाद एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गयी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हूटार से चिप्स लेकर कर्रा की तरफ हाइवा जा रहा था, जबकि कर्रा से अवैध बालू लेकर खूंटी की तरफ टर्बो जा रहा था. तभी घुनसूली गांव के पास दोनों की आपस में टकर हो गयी. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. टर्बो और हाइवा के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि दोनों गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही