Search

 
 
 

खूंटी: सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत

 
Khunti: खूंटी तमाड़ मुख्य पथ पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. घटना सोयको थाना क्षेत्र के रुताडीह में हुई. तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को धक्का मार दिया. इससे दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान किताहातू निवासी सुखदेव मुंडा और वासुदेव मुंडा उर्फ जगरनाथ मुंडा के रूप में हुई है. सोयको थाना में मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया. पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया, जबकि टैंकर का चालक भागने में सफल रहा. परिजनों ने बताया कि दोनों भाई किसी काम से बाइक से खूंटी की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में रुताडीह मोड़ के पास खूंटी की ओर से आ रहे तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों और सोयको पुलिस के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/anti-national-activities-have-reduced-in-the-country-during-the-tenure-of-pm-narendra-modi-amit-shah/">पीएम

नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां कम हुईं : अमित शाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही