Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : डोभा में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

Khunti :   खूंटी में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियों छीन ली. यहां आजाद रोड बस्ती में रविवार दोपहर में खेत के पास बने एक डोभानुमा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान 10 वर्षीय हमजा अंसारी और 11 वर्षीय शमद अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दोपहर करीब 1 बजे अपने अन्य दो दोस्तों के साथ घूमने निकले थे. इसी दौरान महादेव मंडा क्षेत्र के नीचे स्थित डोभे में पानी देखकर मजा और शमद नहाने उतर गये. इसी बीच दोनों बच्चे गहराई में फंस गये और बाहर नहीं निकल सके. दोनों को डूबता देख फैजान और फैजल दौड़े-दौड़े घर आये और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद दोनों बच्चे के परिजन भागे-भागे डोभा पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. परिजनों ने दोनों बच्चों को पानी से निकाला और अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. शमद के पिता मोहम्मद मुराद अंसारी फिलहाल विदेश (कतर) में काम कर रहे हैं. उन्हें इस दर्दनाक हादसे की सूचना दे दी गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा खेती के उद्देश्य से खोदा गया था, लेकिन इसके आसपास कोई सुरक्षा घेराव नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हो गया. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को परिजनों को सौंप दिया. इधर घटना के बाद पूरा इलाका सदमे में है. वहीं घर वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही