Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, घर वापस लौटने के दौरान हुई घटना

Advertisement
Advertisement
Khuti  :   बुंडू थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग आईबी के पास देर रात 10 से 11 बजे के बीच सड़क दुर्घटना हो गयी. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनकी पहचान तुंजू निवासी राहुल मुंडा (18) और  ताऊ निवासी निर्मल मुंडा (20) के रूप में हुई है. रांची में रहकर दोनों छात्र पढ़ाई करते हैं. एक आईटीआई का छात्र था और दूसरा पार्ट 2 में पढ़ रहा था.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

लोगों ने घटना की जानकारी बुंडू थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना से गांव के सभी लोगों को आहत पहुंची है. गांव का माहौल गमगीन हो गया है. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/ups-eunuchs-gave-support-to-akhilesh-yadav-said-10-lakh-eunuchs-together-will-make-cm/">यूपी

के किन्नरों ने अखिलेश यादव को दिया समर्थन, कहा- 10 लाख किन्नर मिलकर बनायेंगे सीएम

घूमकर वापस घर लौटने के दौरान हुई घटना

परिजनों ने बताया कि कल ही दोनों रांची से अपने घर आये थे. दोनों शाम में बाइक से घूमने निकले थे. लौटने के क्रम में दोनों आईबी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. इसे भी पढ़े :  एयरटेल">https://lagatar.in/shock-to-airtel-users-taking-prepaid-plans-from-november-26-will-be-25-percent-costlier/">एयरटेल

यूजर्स को झटका, 26 नवंबर से प्रीपेड प्लान्स लेना 25 फीसदी होगा महंगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही