Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी: रीमिक्स फॉल में फिर रांची के दो छात्रों की डूबकर मौत

Khunti: जिले के रीमिक्स फॉल में डूबने से फिर रांची दो छात्रों की मौत हो गई है. घटना मंगलवार को हुई है. दोनों छात्र अपने 10 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आए थे. नहाने के लिए वे झरने के पास गए थे. जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई है. मृतकों में खेलगांव के महुआ टोली निवासी महेंद्र तिर्की के 15 वर्षीय पुत्र रोलेन तिर्की और सुशील सांगा के 15 वर्षीय पुत्र जेम्स सांगा हैं. इससे पहले बीते 28 मार्च को कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहने वाले शुभम कुमार सिंह और राज कुमार सिंह की मौत रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान हो गई थी. दोनों सगे भाई थे और अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल पहुंचे थे.

कैसे हुआ हादसा

रांची के आदर्श नगर, कोकर, गाड़ीगांव से लगभग 10 छात्र बाइक पर सवार होकर रीमिक्स वाटर फॉल पहुंचे थे. सभी छात्र फॉल में नहा रहे थे. इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए. फॉल में नहा रहे अन्य दोस्तों ने स्थानीय लोगों को आवाज दी. इसके बाद आसपास के लोग जुटे और दोनों को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मारंगहादा पुलिस को दी, सूचना के लगभग पौने घंटे बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से फॉल में डूबे दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला. वहीं सूचना पर मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें – यौन">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-pastor-bajinder-sentenced-to-life-imprisonment-by-pocso-court-in-mohali/">यौन

उत्पीड़न केस : पादरी बजिंदर को आजीवन कारावास, मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही