Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने के लिए पति ने शव टांगा

Khunti: अड़की थाना क्षेत्र के बीरबांकी टोला कुइटा हेंदेहास्सा में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला की झूलती लाश पुलिस ने बरामद किया है. मृतका देवगी मुंडरी सुखराम हस्सा की पत्नी थी. पुलिस ने बताया कि पति सुखराम हस्सा शनिवार की रात पत्नी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के शव को लटका दिया. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-union-minister-vishweshwar-tudu-bifre-said-if-jmm-has-government-then-nothing-will-work/">गढ़वा:

केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु बिफरे, कहा- JMM की सरकार है तो कुछ भी नहीं चलेगा

कड़ाई से पूछताछ के बाद जुर्म कबूला

ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस की जांच के दौरान मामला संदेहास्पद लगा. मृतका के पति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि सुखराम हस्सा का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. इसी बात को लेकर शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद यह घटना घटी. मृतका देवगी मुंडरी का मायका बीरबांकी के अमडुबेडा है. उसका 3 वर्षीय बेटा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-transporting-stalled-for-36-hours-in-maithal-thermal-power-in-protest-against-the-death-of-the-youth/">धनबाद

: युवक की मौत के विरोध में मैथल थर्मल पावर में 36 घंटे से ट्रांसपोटिंग ठप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही