Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : डायन बिसाही हत्याकांड मामला, डरा हुआ है पीड़ित परिवार

Khunti  : भाकपा माले व ऐपवा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को तमाड़ के बारेडीह गांव का दौरा कर डायन बिसाही हत्या कांड के पीड़ित परिवार से मिला. प्रतिनिधिमंडल द्वारा ढांढस बंधाते हुए अंधविश्वास के विरुद्ध न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया. टीम ने पाया कि मुख्य हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पर दो नामजद आरोपी बाप-बेटा अभी भी फरार है. उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार डरे हुए हैं. जघन्य हत्या पर गांव वाले मर्माहत है, पर इतनी बड़ी घटना के बाद भी पंचायत प्रतिनिधि मौन साधे बैठे हैं. वहीं स्थानीय विधायक की भूमिका भी निराशाजनक रही है. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/simdega-the-mla-reached-close-to-the-herd-of-elephants/">कोडरमा

: पूर्व विधायक के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना जारी, 8 अक्टूबर को जनाक्रोश रैली

ओझा-गुनी पर होगी कार्रवाई- जगमोहन महतो

रांची जिला सचिव जगमोहन महतो ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि जहां गरीबी, अशिक्षा और सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का अभाव होगा, वहां अंधविश्वास बढेगा. इस अंधविशास प्रथा से प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता. अब जबकि इस प्रकार की घटनाओं में तेजी आई है तो प्रशासन ओझा गुनी की लिस्ट बनाकर काउंसलिंग कराने की बात करने लगी है, इसलिए डायन विषय पर गंभीरता के साथ प्रशासन की काउंसिलिंग की जरूरत भी है. प्रतिनिधिमंडल टीम में जगमोहन महतो का अलावा सिमैला देवी, रामेश्वर मुंडा, कालीपद मुंडा, पुष्कर मुंडा, संदीप प्रमाणिक व जगदीश लोहरा शामिल रहे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-10th-12th-students-will-get-model-question-paper-for-preparation/">जमशेदपुर

: 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को तैयारी के लिए मिलेगा मॉडल प्रश्न पत्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही