Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : यास तूफान ने मचायी तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़, आवागमन बाधित

Khunti : यास चक्रवाती तूफान का असर रांची से सटे इलाके खूंटी, बुंडू, तमाड़ में देखने को मिल रहा है. मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गयी थी. लगातार बारिश होने के कारण नदी, नाले सभी उफान पर है. प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी करते हुए नदी किनारे जाने से मना किया गया है.

https://youtu.be/FKxsW51LBKMb

">https://youtu.be/FKxsW51LBKMb">https://youtu.be/FKxsW51LBKMb



 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/khunti-4-new.jpg"

alt="" class="wp-image-70194"/>

लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर गिरे पेड़

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/khunti-1-new-1.jpg"

alt="" class="wp-image-70196"/>


झारखंड में यास तूफान के प्रवेश करते ही बुधवार देर रात से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है. तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर बड़े- बड़े पेड़ गिर गया है. खूंटी शहर के बीच डेली मार्केट और आरसीडी भवन के पास पेड़ गिर जाने आवागमन बाधित है. वहीं मुरहू से खूंटी के बीच नील फैक्ट्री के पास आम का पेड़ गिर गया. तमाड़ अस्पताल टोली में संजु मछुवा के घर के सामने विशाल ईमली पेड़ गिर गया. जिससे संजु मछुवा को भी नुकसान हुआ.

पिछले 24 घंटे से जिले के कई इलाकों में बिजली गुल है

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/khunti-3-new.jpg"

alt="" class="wp-image-70197"/>


कई जगहों पर पेड़ गिरने से उसकी बिजली के खंभे और तार भी टूट गये है. इसी वजह से कई जगहों पर पिछले 24 घंटे से बिजली बहाल नहीं हो सकी है. लगातार हो रही बारिश और बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जबकि यास तूफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बिजली विभाग और अन्य टीमों की मुस्तैदी के लिए नंबर भी जारी किया था. लेकिन पिछले 24 घंटे से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी गिरे पेड़ को हटाया नहीं गया है. और ना ही बिजली बहाल हो पायी है. ग्रामीण इलाकों की स्थिति इसे भी ज्यादा खराब है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही