Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटपानी: फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में दोलाडीह और महिला में चाईबासा को खिताब

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Kharsawan : खूंटपानी के भोया में नव युवक संघ के तत्वावधान में पुरुष व महिला वर्ग की दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. 40 टीमों के बीच आयोजित पुरुष वर्ग की स्पर्धा में बादुरी की टीम को हराकर रांगा स्पोर्टिंग दोलाडीह की टीम विजेता बनी. पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने विजेता दोलाडीह को 60 हजार रुपए, उप विजेता बादुरी को 40 हजार रुपए तथा तीसरे स्थान पर रहे तोरसिंदरी व चौथे स्थान पर रहे नंदुप की टीम को 20-20 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया. वहीं महिला वर्ग में आठ टीमों के बीच हुई स्पर्धा में फाईनल मैच में जमशेदपुर को हरा कर चाईबासा की टीम विजेता बनी.

40+ में सरायकेला को हरा जगन्नाथपुर विजेता

इस दौरान पुरुष वर्ग के 40 से अधिक उम्र वाले खिलाडियों की आठ टीमों के बीच भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें सरायकेला को हराकर जगन्नाथपुर विजेता बना. सभी टीमों को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने की अपील की. इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों के साथ साथ खेल प्रमी जनता भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही