Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटपानी : डायरिया बीमारी से एक हफ्ते में सात की मौत के बाद अजेदबेड़ा पहुंची मेडिकल टीम, दो मरीज सदर अस्पताल भेजे गए

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : खूंटपानी प्रखंड के पंडाबीर ग्राम अजेदबेड़ा इन दिनों डायरिया के प्रकोप से जूझ रहा है.ग्रामीणों का दावा है कि एक हफ्ते में गांव में डायरिया से सात लोगों की मौत हो चुकी है. डायरिया से मरनेवालों में बेबी तामसोय, बेसरा तामसोय, बुधनी तामसोय, लेम्बो तामसोय, टिशु कायम, बेजे गोप, लोम्बा लागुरी शामिल हैं. दूसरी ओर इस मामले में सिविल सर्जन डॉ बुका उरांव ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से मौत की बात कही जा रही है, लेकिन उनके पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. दूसरी ओर, सांसद गीता कोड़ा की पहल पर सोमवार को जिले की मेडिकल टीम वहां पहुंची. साथ में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भी गांव का दौरा किया.

कल से तीन दिन के लिए लगेगा मेडिकल कैंप

सुदूरवर्ती क्षेत्र अजेदबेड़ा पहुंची मेडिकल टीम ने गांव में भौतिक सत्यापन करने के उपरांत दो डायरिया से ग्रसित व्यक्ति की स्थिति गंभीर पाई. जिसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए तत्काल सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर किया गया. मेडिकल टीम ने बाकी ग्रामीणों की भी स्वास्थ्य जांच की. ग्रामीणों को तथा आवश्यक दवाईयां व ओआरएस प्रदान किया गया. मंगलवार से गांव में तीन दिनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की जाएगी. मेडिकल टीम में डॉ गयासुद्दीन, फुलमती तामसोय, पुष्पा कुमारी, अजमत अजीम, साने आलम, अजय कुमार, राजू दिग्गी, सुनील कंडुलना, साधुचरण बिरुवा, गार्दी लेयांगी, अनिल सिंह मुंडा शामिल थे. वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, इंटक अध्यक्ष लखन बिरुआ, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, सोमाय सुंडी, विजय सिंह तुबिद, राजेश दास, बुधलाल बोयपाई शामिल थे. मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही