Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटपानी : केंद्रीय मंत्री और विधायक ने सब स्टेशन का किया उद्घाटन

Kharsawan : खरसावां विस क्षेत्र के खुंटपानी प्रखंड के दोपाई गांव में बिजली वितरण निगम लिमिटेड के नव निर्मीत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (सब स्टेशन) खुला. केंद्रीय जनजाती मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा व स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट का अनावरण कर सब स्टेशन का उद्घाटन किया. इसके पश्चात उदघाटन समारोह को संबोधित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस उपकेंद्र के बनने से क्षेत्र के लोगों को अबाधित बिजली मिलेगी. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों का विद्यातिकरण किया जा रहा है. हर गांव तक बिजली पहुंचेगी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने और महीनों तक उसे ठीक नहीं करने की समस्या है. अधिकारी इस पर ध्यान दें. मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-association-met-with-dse-to-solve-the-problems-of-teachers/">जमशेदपुर

: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए डीएसई से मिला संघ

उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के लिये बिजली जरुरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kharsawan-Sub-Station-Udghatan-1-1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खूंटपानी क्षेत्र में लंबे अरसे से चली आ रही पावर सब स्टेशन की मांग आज पूरी हो गयी. बिजली का उपयोग मानव संसाधन के लिये करना है. गागराई ने कहा कि हाल के वर्षों में खरसावां विस क्षेत्र के तीन पावर सब स्टेशन बनाये गये है. इससे लोगों को अच्छी क्वालिटी की बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिजली के बगैर काम चलने वाला नहीं है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mla-holds-meeting-with-workers-regarding-khatiani-johar-yatra/">चक्रधरपुर

: खतियानी जोहर यात्रा को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय जनजाती मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा व स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने पावर सब स्टेशन का अधिकारियों के साथ मुआयना किया. साथ ही तकनीकी मामलों की जानकारी ली. मुख्य रुप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, अधीक्षण अभियंता केके सिंह, कार्यपालक अभियंता अमित खलखो, कनीय अभियंता कपिल अंसारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही