Search

 
 
 

खूंटी : ससुराल आये शख्स की घर से निकालकर हत्या, अपराधियों ने टांगी से काटा, पत्नी घायल

 
Khuti : जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के सिरूम अम्बा टोली गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की टांगी से काटकर हत्या कर दी. यह घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. मृतक सुखराम मुंडा सायको थाना क्षेत्र के उबरू गांव का रहने वाला था और वो रविवार शाम को ही अपने ससुराल आया था. वहीं इस घटना में सुखराम मुंडा की पत्नी लुकमनी देवी को हाथ में चोट लगी है. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/ed-scrutinizing-papers-in-sahibganj-dfo-and-dmo-office/">साहिबगंज

डीएफओ और डीएमओ ऑफिस में कागजात खंगाल रही ईडी)

बाइक की चांभी मांगने के बहाने घर से बुलाया था बाहर

जानकारी के अनुसार, सुखराम मुंडा कल देर शाम अपने गांव उबरू से ससुराल आया था. रात में खाना खाने के बाद वो घर में सोया हुआ था. तभी घर के बाहर से कुछ लोगों ने बाइक की चाभी मांगने के बहाने उसे बाहर बुलाया. जैसे ही सुखराम मुंडा बाहर निकला तीन-चार की संख्या में आये अपराधियों ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर घर से कुछ दूर ले जाने लगे. तभी सुखराम मुंडा की पत्नी लुकमनी देवी भी बाहर निकली. अपराधियों ने उसकी पत्नी पर भी टांगी से वार किया. इस दौरान लुकमनी देवी को भी हाथ में चोट लग गयी. हालांकि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर झाड़ी में छिप गयी. लेकिन अपराधीयों ने सुखराम मुंडा की हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/advocates-of-koderma-bar-association-went-on-strike-submitted-memorandum-to-dc-and-district-sessions-judge/">कोडरमा

बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया हड़ताल, डीसी और जिला सत्र न्यायधीश को सौंपा ज्ञापन

पुलिस कॉल डिटेल और अन्य माध्यम से मामले की कर रही जांच

लोगों ने घटना की जानकारी मारंगहादा थाना को दी. सूचना मिलने पर पुलिस सुबह घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कॉल डिटेल व अन्य माध्यम से पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. अरविंद कुमार ने कहा कि अपराधी जान पहचान के हो सकते हैं. क्योंकि बाइक की चाभी मांगने के बहाने घर से बाहर बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया है. इसे भी पढ़ें : Zomato">https://lagatar.in/zomatos-condition-is-bad-shares-fall-by-14-percent-price-reaches-below-rs-50-for-the-first-time/">Zomato

का हाल बेहाल, 14 फीसदी लुढ़के शेयर, कीमत पहली बार 50 रुपये से नीचे पहुंची [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही