Search

 
 
 

खूंटी पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी ने कराई थी हत्या

 
Khunti: पुलिस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है. बीते 25 जनवरी को रनिया थाना क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था. मृतक व्यक्ति की पहचान दिल्ली के रहने वाले राकेश मलिक के रूप में हुई थी. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल आरोपी असीम टोपनो और राकेश मलिक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी हाबिल कंडूलना को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज चुकी है.

संपत्ति हड़पने की नियत से पत्नी ने कराई थी राकेश मालिक की हत्या

पुलिस के समक्ष पूछताछ में मृतक की पत्नी ने खुलासा किया कि उसका पति राकेश मलिक नशा कर उसके साथ मारपीट करता था. इसके अलावा राकेश मलिक की पत्नी दिल्ली स्थित राकेश मलिक के मकान और संपत्ति हड़पना चाहती थी. जिस वजह से राकेश की पत्नी ने अन्य सहयोगियों के साथ रनिया में राकेश मलिक की हत्या कर दी. गौरतलब है कि राकेश मलिक की पत्नी रनिया की रहने वाली थी. उसके साथ राकेश मलिक भी रनिया आता जाता रहता है.

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

बीते 25 जनवरी को जिले के रनिया थाना क्षेत्र के तुम्बाटोली के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी. जिसके बाद एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर तोरपा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान में आये तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. https://english.lagatar.in/10-containment-zones-created-in-dhanbad-curfew-applied-till-next-order/45643/

https://english.lagatar.in/maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-resigns-decides-on-moral-grounds-after-high-court-order/45667/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही