Search

खूंटी : अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

Khuti :  जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में ट्रकअनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया. यह घटना देर रात की बतायी जा रही है. इस घटना से कन्हाई साहु की दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दुकान में रखे सारे बर्तन भी बर्बाद हो गये. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर काफी देर तक वहां दबा रहा. जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. मालूम हो कि इससे पहले भी इसी जगह पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया था.

घर में सोये हुए लोग बाल-बाल बचे  

कन्हाई साहु ने कहा कि उनका दुकान और घर एक ही जगह पर है. घर के अंदर सभी लोग सोये हुए थे. हालांकि सभी लोग बाल-बाल बचे हैं. लेकिन सड़क के किनारे घर और दुकान होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसे भी पढ़े : चन्नी">https://lagatar.in/channi-dont-accept-the-mistake-taunted-pm-by-tweeting-2-shared-the-statement-of-sardar-patel/">चन्नी

हैं कि गलती मानते नहीं!  2 tweet कर पीएम पर किया तंज, सरदार पटेल का कथन शेयर किया

जान जोखिम में डालकर कर रहे दुकानदारी

वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वालों का कहना है कि उनकी जमीन पर फोर लेन का निर्माण किया गया है. लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है. जिसके कारण उन्हें मजबुरन जान जोखिम में डालकर रोजाना इसी तरह दुकानदारी और घर में रहना पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : देश">https://lagatar.in/141986-new-patients-found-in-the-country-in-24-hours-94-thousand-cases-in-only-five-states-285-deaths/">देश

में 24 घंटे में मिले 1,41,986 नये मरीज, सिर्फ पांच राज्यों में 94 हजार केस, 285 की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//