Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी :  घर में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Khuti :   मुरहू थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में 21 वर्षीय शादीशुदा महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. यह घटना बीती रात की बतायी जा रही है. उसकी पहचान रानी कुमारी उर्फ तनुजा के रूप में हुई है.  जानकारी के अनुसार, रात में घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने गये. लेकिन सुबह उठकर देखा तो कमरे में तनुजा का शव फंदे में झूलता हुआ मिला. आशंका जताई जा रही है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का चलेगा पता

परिजनों ने इसकी जानकारी मुरहू पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही