Search

 
 
 

ख्याति द बुटीक और चैरिटेबल चार्म्स ने पोस्टर और कैलेंडर जारी किये, फैशन शो 6 को

 
Ranchi :  रांची के चैरिटेबल चार्म्स और ख्याति द बुटीक के द्वारा ग़रीब-असहाय बच्चों के लिए फैशन शो का आयोजन 6 फरवरी को कांके स्थित ग्रीका रेस्टोरेंट एवं लांज में किया जायेगा.   आयोजन का मुख्य उद्देश ग़रीब-असहाय बच्चों और असहाय महिलाओं को बेहतर शिक्षा,  बेहतर रोजमर्रा की ज़िंदगी मिल सके. इस कार्य में चैरिटेबल चार्म्स की डॉ ख्याति मुंजाल ने दिलचस्पी दिखाते हुए गरीब बच्चों के लिए एक कदम आगे बढ़ाया.  एक कदम आगे बढ़ाते ही उनकी पूरी टीम उनके साथ हो गयी. वे बेहतर समाज के निर्माण के लिए कार्य करने लगे. इस क्रम में आज ख्याति द बुटीक के वार्षिक कैलेंडर की लॉंचिंग की गयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5d5a5433-ceb4-45e1-b978-4bb612697f7a.jpeg"

alt="" width="1280" height="546" />

फैशन शो का नाम  रखा गया है...  फैशन फोर कॉज...

6 फरवरी को होने वाले फैशन शो का नाम  काफी आकर्षक रखा गया है,  फैशन फोर कॉज.. इसके द्वारा जो भी राशि मिलेगी उसे गरीब व असहाय बच्चों एवम असहाय महिलाओं की बेहतर शिक्षा के काम में लाया जायेगा. डॉ. ख्याति मुंजाल ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस संस्था से जुड़ें और मदद का हाथ बढायें. संस्था की उपाध्यक्ष आरती सुल्तानिया, सचिव  मोमिता चौधरी, सचिव श्वेता अडुकिया, ट्रेजरर निधि गुप्ता,  पीआर कमेटी चेयर पर्सन रूपम झा, स्किल डेवलपमेंट चेयर पर्सन प्रभा सिंह  सभी ने संयुक्त रूप से अपील की कि सभी असहाय बच्चों और असहाय महिलाओं की मदद के लिए आगे आयें और समाज को बदलने का प्रयास साथ मिल कर करें.

लॉंचिंग फिरायालाल के बेसमेंट में स्थित ख्याति द बुटीक में की गयी

ख्याति द बुटीक की वार्षिक कैलेंडर की लॉचिंग फिरायालाल के बेसमेंट में स्थित ख्याति द बुटीक में की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय नाथ शाहदेव व फिरायालाल के संस्थापक  प्रकाश मुंजाल द्वारा किया गया.  कार्यक्रम में ख्याति द बुटीक के सभी मेंबर्स के साथसाथ चैरिटेबल चाम्स के सभी पदाधिकारी और सभी मेंबर्स उपस्थित रहे. डॉ. ख्याति मुंजाल ने ग्रीका,  लुक्स सलोन, प्रेम संस मोटर, फिरायालाल सहित सभी का दिल से धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही