Search

 
 
 

किकबॉक्सिंग को सांसद खेल महोत्सव में किया जाऐगा शामिल : संजय सेठ

 
Ranchi : रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन प्वाइंट फाइट, लाइट कॉन्टैक्ट और म्यूजिकल फॉर्म के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए. रविवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह व मैडल वितरण समारोह होगा. शनिवार को प्रतियोगिता के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के प्रेसिडेंट संतोष अग्रवाल ने सांसद संजय सेठ का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया. सांसद संजय सेठ खिलाड़ियों की भारी संख्या को देखकर उत्साहित हो गए. उन्होंने रिंग में उतरकर सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. इस दौरान संजय सेठ ने नवंबर में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव में किक बॉक्सिंग को शामिल करने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें –  संगठन">https://lagatar.in/youth-rjd-engaged-in-the-exercise-of-strengthening-the-organization-given-the-responsibility-of-membership-campaign/">संगठन

मजबूती की कवायद में जुटा युवा राजद, सदस्यता अभियान की दी गयी जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही