Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

40 दिन पहले अपहृत छात्रा दिल्ली से बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

Ranchi :  40 दिन पहले अपहृत छात्रा को रांची पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा और आरोपी युवक को आज दिल्ली से रांची लाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छात्रा को लेकर रांची से दिल्ली भाग गया था. बता दें कि बीते 31 मार्च को छात्रा के परिजनों ने डोरंडा थाना में वाहिद नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था. जिसके बाद पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. 40 दिनों बाद रांची पुलिस को सफलता मिली है. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-will-meet-hemant-soren-today-cm-had-met-naveen-patnaik-on-may-9/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे हेमंत सोरेन से मुलाकात, 9 मई को नवीन पटनायक से CM ने की थी मुलाकात)

क्या है मामला

थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा रांची के एक प्राइवेट संस्थान में ट्यूशन पढ़ती थी. उसी समय से हिंदपीढ़ी का रहने वाले वाहिद अक्सर अपने साथियों के साथ उसके साथ छेड़खानी और बहलाने फुसलाने का काम करता था. इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को मिली तो उन्होंने बेटी को समझाया. उनकी बेटी हमेशा वाहिद से डरी सहमी रहती थी. 28 मार्च को दोपहर करीब 1.30 बजे वाहिद ने छात्रा के पिता को फोन कर धमकी दी थी और कहा कि उसकी बेटी को वह मार देगा. आरोपी युवक पहले भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : सुलग">https://lagatar.in/pakistan-burning-after-imrans-arrest-supporters-burnt-pms-house/">सुलग

रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही