Search

8 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या मामला : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ranchi :  राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एदलहातू से अपहरण किए गए आठ वर्षीय मासूम शौर्य की हत्या कर दी गई. इस मामले में एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम संदीप बताया जा रहा है. आरोपी के बिहार के रजौली के पास से गिरफ्तार होने की बात सामने आ रही है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, आखिर इस घटना को अंजाम देने के पीछे उसका क्या मंशा था. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि बीते तीन मार्च की शाम मासूम शौर्य अपने घर के बाहर स्थित एक दुकान में बिस्किट खरीदने के लिए गया हुआ था. उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे अपहरण कर लिया था. इस घटना के चार दिन बाद मंगलवार को शौर्य का शव नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा स्थित एक तालाब से बरामद किया गया है.

क्या है मामला

रांची के एदलहातू के रहने वाले राजू गोप के आठ वर्षीय बेटे शौर्य के गायब होने के बाद रांची पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि एक उजली कार में सवार एक युवक ने दुकान से घर लौट रहे शौर्य को अपने पास बुलाया और फिर उसे अपने साथ लेकर चला गया. मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस की कई टीमें राज्य के बाहर छापेमारी कर रही थी, लेकिन जानकारी के अनुसार अपहरण वाले दिन ही शौर्य की हत्या कर नगड़ी के पास फेंक दिया गया था. बच्चे का अपहरण जिस तरीके से किया गया था, उसे देखकर यह साफ पता चलता है कि उसका अपहरण करने वाला कोई करीबी ही है. क्योंकि उसके बुलावे पर शौर्य उसके पास गया और काफी देर तक उससे बातचीत भी की. उसके बाद वह उसे लेकर फरार हो गया था.

जिस कार से किया गया था अपहरण, उसका नंबर था फर्जी

शौर्य को जिस कार से अपहरण किया गया था. कार में एक पटना से रजिस्टर्ड नंबर का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि जांच में अपहरण में इस्तेमाल कार का नंबर फर्जी निकला.आठ वर्षीय शौर्य रांची के डीएवी गांधीनगर में दूसरी कक्षा का छात्र था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp