Search

 
 
 

किडनी फेल मरीज का पारस एचईसी हॉस्पिटल में हुआ सफल इलाज

 
Ranchi : रांची के पारस एचईसी हॉस्पिटल में हेमोल्यटिक उरेमिक सिंड्रोम से किडनी फेल मरीज का सफल इलाज किया गया. 27 जनवरी को एक 50 वर्षीय पुरुष मरीज़ मिर्गी, बेहोशी और बुख़ार की समस्या के साथ इमरजेंसी में लाया गया. इमरजेंसी में मरीज़ काफ़ी इरिटेबल था. मरीज़ को तत्काल पारस एचईसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. पारस अस्पताल में डॉ अशोक कुमार बैद्य ने मरीज़ की जांच की और पाया कि उसकी किडनी काम करना बंद कर चुकी है, जिसके कारण मरीज का यूरीन कम पास हो रहा था. डॉ बैद्य की सलाह पर मरीज़ के खून की जांच की गई. हीमोग्लोबिन एवं प्लेटलेट्स काफ़ी कम और सीरम एलडीएच बहुत बढ़े हुए पाए गए। इस बीमारी को ``हेमोल्यटिक उरेमिक सिंड्रोम`` कहा जाता है. मरीज़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. बैद्य की निगरानी में तत्काल प्लाज्मा फेरेसिस डायलिसिस और ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया. प्लेटलेट्स को नियंत्रित करने के लिए मरीज़ के प्लेटलेट्स भी ट्रांसफ़्यूज़ किए गए. दो से तीन दिनों के नियमित इलाज के बाद मरीज़ का हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स सामान्य स्तर पर आ गया और मरीज़ इरिटेबल नहीं था. मरीज को आईसीयू से निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. मरीज़ का यूरीन भी सामान्य रूप से पास होने लगा। मरीज़ अब बेहतर महसूस कर रहा था। पारस अस्पताल में मरीज़ का दो दिनों तक फॉलो अप करने के बाद उसे कुछ ज़रूरी सलाह देने के बाद पारस अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई. पारस एचईसी अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने बताया की पारस एचईसी अस्पताल में मरीज़ों का विशेष ख़्याल रखा जाता है. मरीज़ों की स्थिति के अनुसार हमारी टीम उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही