Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किंग चार्ल्स-3 बने ब्रिटेन के नये सम्राट, सेंट जेम्स पैलेस में हुई ताजपोशी

Advertisement
Advertisement
London : ब्रिटेन को नया सम्राट मिल गया है. ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में किंग चार्ल्स-3 की ताजपोशी हो गई है. शनिवार को लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में किंग चार्ल्स-3 को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया. किंग चार्ल्स-3 की ताजपोशी के बाद समारोह में मौजूद नए लोगों ने अपने नए सम्राट का अभिवादन किया. लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण भी किया गया. किंग चार्ल्स-3 की ताजपोशी के साथ ही ब्रिटेन में एक युग का आगाज हो गया है. अब ब्रिटेन में काफी कुछ बदल गया है. ब्रिटेन का राष्ट्रगान बदलेगा और इसके साथ ही अब प्रिंस ऑफ वेल्स भी बदल जाएगा. अब किंग चार्ल्स-3 राजनीतिक मामलों में अपनी कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें– सपा">https://lagatar.in/sp-supported-nitish-kumar-by-releasing-a-poster-wrote-up-bihar-modi-government-gone/">सपा

ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार का किया समर्थन, लिखा- ‘यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार’

सम्राट को अब नहीं होगी वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत

ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स को अब वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी. प्रिवी काउंसिल ने औपचारिक रूप से किंग चार्ल्स को ब्रिटेन का नया किंग घोषित किया. किंग चार्ल्स-3 की ताजपोशी से पहले उनकी प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ मुलाकात भी हुई. इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी मौजूद थे. बता दें कि ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स-3 ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ-2 के बड़े बेटे हैं. महारानी एलिजाबेथ का बीते 8 सितंबर को निधन हो गया था. महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स रहे चार्ल्स को अगला किंग घोषित किया गया था. इसे भी पढ़ें– भारत">https://lagatar.in/rahul-met-priest-george-ponnaiah-who-abused-pm-modi-and-bharat-mata-bjp-angers-congress-came-to-the-rescue/">भारत

माता, पीएम मोदी को अपशब्द कहनेवाले जेल जा चुके पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मिले राहुल, भाजपा ने हल्ला बोला, कांग्रेस बचाव में उतरी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही