Search

 
 
 

मख्यार ग्रुप का सरगना राजा उर्फ दिनेश खेरवार लापुंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

 
Ranchi: मख्यार ग्रुप के सरगना राजा उर्फ दीनू उर्फ दिनेश खेरवार के गिरफ्तार होने की खबर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को दिनेश के लापुंग थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी.  जिसके बाद रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लापुंग थाना क्षेत्र से मख्यार ग्रुप के सरगना दिनेश खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि दिनेश खेरवार की गिरफ्तारी की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि रांची पुलिस बुधवार को पूरे घटनाक्रम का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/consensus-to-open-schools-in-the-state-order-will-be-issued-today/10245/">राज्य

में स्कूलों को खोलने पर बनी सहमति, आज जारी होगा आदेश

पीएलएफआई से अलग होकर दिनेश ने बनाया था अपना गिरोह

मख्यार ग्रुप का सरगना दिनेश खेरवार पहले पीएलएफआई संगठन के लिए काम करता था. 4 वर्ष पहले दिनेश ने लेवी वसूलने के लिए खुद का एक अलग गिरोह बना लिया. मख्यार ग्रुप रांची के लापुंग, बेड़ो, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा इलाके में सक्रिय था. इन दिनों यह ग्रुप रांची के बेड़ो और चान्हो सहित अन्य इलाकों में भी अपनी सक्रियता बढ़ाने में लगा हुआ था. इसे भी पढ़ें-  सूबे">https://lagatar.in/transfer-of-one-ias-to-the-state-and-promotion-to-3/10241/">सूबे

के एक IAS का ट्रांसफर और 3 को प्रोमोशन

बिरेंद्र नाग की हत्या में भी शामिल था मख्यार ग्रुप

खूंटी के रहने वाले बिरेंद्र नाग की हत्या बीते 20 जुलाई को हुई थी. इस हत्या में भी मख्यार ग्रुप का हाथ होने की बात निकलकर आयी थी. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अभियुक्तों में लापुंग के तिलेश्वर खेरवार, लातेहार के अभय कुमार सिंह, लापुंग के रंजीत बारला, लापुंग के कुलदीप उरांव, गुमला के नारायण उरांव और जयराम उरांव शामिल थे. बिरेंद्र नाग भी इसी ग्रुप का सदस्य था, लेकिन वह उनके काम में शामिल नहीं होता था और विरोध करता था. विरोध को देखते हुए ग्रुप के सदस्यों ने बिरेंद्र की हत्या की योजना बनायी थी. इसे भी पढ़ें- लोकेश">https://lagatar.in/lokesh-chaudhary-on-three-days-police-remand-ranchi-police-will-reveal-the-secret-of-aggarwal-brothers-murder-case/10233/">लोकेश

चौधरी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, अग्रवाल बंधु हत्याकांड का राज खुलवाएगी रांची पुलिस
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही