Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल के बयान पर किरेन रिजिजू ने किया पलटवार, पूछा, कोर्ट आपके खिलाफ गया, तो उसके खिलाफ भी कोर्ट जाओगे क्या!

NewDelhi : सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में 16 अप्रैल, रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. केजरीवाल को समन भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी सहित पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. दिल्ली में सियासी तापमान चरम पर है. आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के समन को केजरीवाल को गिरफ्तार करने की भाजपा की साजिश बताया है. केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार सहित ED, CBI पर हमला किया. इससे पहले भाजपा ने आप और केजरीवाल पर हल्ला बोला. प्रेस कांफ्रेंस से पहले अरविंद केजरीवाल ने शनिवार दोपहर को एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, हम झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करेंगे. इसका जवाब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिया हैं, अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट पर हल्ला बोलते हुए कहा है कि अगर कोर्ट भी आपके खिलाफ गयी तो कोर्ट के खिलाफ कोर्ट जाओगे क्या. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-capfs-constable-recruitment-exam-will-be-held-in-13-regional-languages-including-hindi-english/">अब

हिंदी-अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी CAPF की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, गृह मंत्रालय ने लगाई मुहर

सारा काम छोड़कर  एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं

किरेन रिजिजू ने केजरीवाल के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, यह उल्लेख करना भूल गये कि यदि माननीय अदालत आपको दोषी ठहराती है तो आप उसके खिलाफ भी मामला दायर करेंगे. कानून को अपना काम करने दें और हमें कानून में विश्वास करना चाहिए. उन्होंने लिखा, ED, CBI के ख़िलाफ़ कोर्ट जाओगे और अगर कोर्ट भी खिलाफ गयी तो फिर कोर्ट के खिलाफ भी जाओगे? , लेकिन जांच में क्या मिला? अरविंद केजरीवाल ने आज सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर ईडी और सीबीआई पर हमला किया है. कहा कि भाजपा शराब घोटाला कह कर चिल्लाकर रही है. सारा काम छोड़कर सारी एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं, लेकिन जांच में क्या मिला? इसे भी पढ़ें :  CBI">https://lagatar.in/kejriwal-furious-over-cbi-summons-said-modi-ji-what-is-going-on-if-i-am-corrupt-so-no-one-is-honest-in-the-world/">CBI

के समन पर भड़के केजरीवाल, कहा, मोदी जी, यह चल क्या रहा है…, मै भ्रष्टाचारी हूं, तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही