Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरेन रिजिजू बोले, सरकार नीट पेपर लीक मामले में चर्चा को तैयार, विपक्ष की मांग, प्रधान इस्तीफा दे

मानसून सत्र के तीसरे दिन आज बुधवार को संसद को दोनों सदन में  भारी हंगामा हुआ. हंगामा और नारेबाजी के बीच मंत्री  किरेन रिजिजू ने लोकसभा में  कहा, पेपर लीक को लेकर सरकार चर्चा करने को तैयार है रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे के बीच कहा, छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं
Advertisement
Advertisement

NewDelhi : मॉनसून सत्र के तीसरे दिन आज बुधवार को संसद को दोनों सदन में  भारी हंगामा हुआ. हंगामा और नारेबाजी के बीच मंत्री  किरेन रिजिजू ने लोकसभा में  कहा, पेपर लीक को लेकर सरकार चर्चा करने को तैयार है

 


रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे के बीच कहा, छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, हम नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा चाहते हैं. 

 

 

हालांकि विपक्ष का हंगामा नहीं रुका, इसके बाद  लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

 


इससे पूर्व समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कल मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए धरने का जिक्र करते हुए कहा कि हम पीएम के आवास के बाहर धरना देने को इसलिए विवय़ हुए क्योंकि वह संसद में नहीं बोलते हैं. 
 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम युवाओं के मुद्दे पर संसद के बाहर बोलते हैं.  वह सदन में क्यों नहीं बोलते. अखिलेश यादव  कहा कि राजधानी की सड़कों पर सरकार के आदेश पर पुलिस ने छात्रों को बेरहमी से पीटा. सरकार इसका जवाब दे. 
 

 

बता दें किसरकार नीट मुद्दे पर बहस के लिए सहमत है. लेकिन विपक्ष संसद में किसी भी चर्चा से पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ हैय

 


खबरों के अनुसार सरकार द्वारा लोकसभा को यह जानकारी दिये जाने के बाद कि वह NEET पेपर लीक मामले पर विस्तार से चर्चा करने को तैयार है, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रधान ने ओम बिड़ला से मुलाकात की.

 


बता दें कि सरकार ने स्पीकर बिड़ला से सभी दलों की बैठक बुलाने का आग्रह किया है, ताकि बहस के नियम, तारीख और अवधि पर फैसला किया जा सके. 

 


उधर राज्यसभा में कांग्रेस सांसद सांसद पवन खेड़ा ने कहा, पहले सरकार जवाबदेही तय करे.  उसके बाद ही बहस की संभावना बन सकती है,  धर्मेंद्र प्रधान पहले इस्तीफा दें


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही